गौड़ ब्राम्हण समाज रायपुर (गुढ़ियारी) की महिलाओ द्वारा परशुराम भवन मे सामूहिक रूप से मनाया गया गणगौर महोत्सव-किशन लाल बाजारी



गौड़ ब्राम्हण समाज रायपुर (गुढ़ियारी) की महिलाओ द्वारा परशुराम भवन मे सामूहिक रूप से मनाया गया गणगौर महोत्सव-किशन लाल बाजारी
रायपुर /22 मार्च 2026 गणगौर का महापर्व गौड़ ब्राम्हण समाज रायपुर (गुढ़ियारी ) की महिलाओ द्वारा मनाया गया। पुराणों मे ऐसी मान्यता है की ज़ब भगवान शिव और माता पार्वती जी का विवाह हुआ विवाह के बाद माता पार्वती अपने मायके जाती है तो भगवान शिव जी 16 दिन बाद माता पार्वती जी को लेने जाते है। उसी दिन से गणगौर का पर्व मनाया जाने लगा है गणगौर की पूजा पुरे 16 दिन तक की जाती है एक दिन पहले महिलाओ का सिंजारा होता है जिसमे घर के पुरुष माता, बहन, बेटी के लिए मिस्ठान से मुँह मीठा कराते है। परशुराम भवन मे सुबह-सुबह महिलाओ द्वारा गणगौर की सामूहिक पूजा धूमधाम से पूजा अर्चना की गई की गई समाज के अध्यक्ष किशन लाल बाजारी ने बताया की महिलाये 16 दिन तक लगातार अपने घरों मे माता पार्वती और भगवान शिव जी को विराजमन कर लगातार पूजा करते है। महिलाओ ने बताया की महिलाये अपने सुहाग के लिए पूजा करते है और सदा सुहागन का आशीर्वाद प्राप्त करते है।गणगौर के इस पर्व मे श्रीमती भारती पाठक, श्रीमती समता शर्मा, श्रीमति पूजा पाठक,श्रीमती कविता शर्मा, श्रीमती अदिति शर्मा, श्रीमती शोभा पाठक, श्रीमती रुखमणि शर्मा, श्रीमती आरती शर्मा, श्रीमती अर्चना शर्मा,श्रीमती आरती आसुतोष शर्मा,श्रीमती विजिया, श्रीमती अमिता, झलक,स्वाति ,किरण ,श्वेता शर्मा,संजना शर्मा,ऋतू शर्मा, तृप्ति, रिया पाठक एवं समस्त सदस्य उपस्थित हुए।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *