ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन का ‘गदही तालाब’ बना स्वच्छता का केंद्र — लगातार 4 हफ्तों से चल रहा विशेष अभियान



✨ ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन का ‘गदही तालाब’ बना स्वच्छता का केंद्र — लगातार 4 हफ्तों से चल रहा विशेष अभियान।
रायपुरा स्थित गदही तालाब में स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण को लेकर ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन द्वारा विगत 4 हफ्तों से प्रत्येक रविवार विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस सतत प्रयास से क्षेत्र में स्पष्ट सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगा है और तालाब परिसर धीरे-धीरे स्वच्छ एवं व्यवस्थित रूप ले रहा है।
अभियान के अंतर्गत सबसे पहले वर्षों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू कराया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ हुई। इसके पश्चात टीम द्वारा सामूहिक श्रमदान करते हुए लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बड़ी मात्रा में कचरे का निष्पादन किया गया है। साथ ही तालाब के चारों ओर लगे लोहे के ग्रील ऊंचाई एवं रंगाई कर परिसर को आकर्षक एवं सुरक्षित बनाया जाएगा ।
इसके अलावा तालाब गार्डन में वर्षों से बंद पड़ी लाइटों को भी पुनः चालू कराया गया, जिससे शाम के समय नागरिकों की आवाजाही सुगम एवं सुरक्षित हुई है।
साथ ही संस्था द्वारा स्मार्ट सिटी के सहयोग से आधुनिक मशीनों के माध्यम से तालाब क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सफाई एवं झाड़ियों की छंटाई का कार्य नवरात्रि के प्रथम दिवस पर किया गया।, जिससे परिसर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाया जा रहा है।
इस अभियान को और वृहद रूप देने के उद्देश्य से ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन द्वारा नगर निगम से भी सहयोग मांगा गया है, ताकि आवश्यक संसाधनों के साथ सफाई कार्य को बड़े स्तर पर संचालित किया जा सके और स्थायी स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं रायपुरा जोन प्रभारी श्री शशिकांत यदु ने बताया कि ग्रीन आर्मी का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता लाना और लोगों को अपने आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि गदही तालाब में चल रहा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और इसे और वृहद रूप दिया जाएगा।
ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन सचिव श्री मनीष शर्मा एवं जोन उपाध्यक्ष श्री मेघराज हरिनखेड़े ने कहा कि ग्रीन आर्मी की टीम जनता के विश्वास और सहयोग के साथ कार्य कर रही है और आगे भी इसी भावना के साथ क्षेत्र के विकास एवं स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करें।
ग्रीन आर्मी के इस सराहनीय प्रयास से स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है और वे भी बढ़-चढ़कर इस अभियान में सहभागी बन रहे हैं, जो सामुदायिक सहभागिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *