राजधानी शर्मसार :- दिन दहाड़े घड़ी चौक पर चैन स्नैचिंग कर आरोपी फरार

रायपुर। राजधानी पुलिस की नाक में दम करने वाले चैन स्नैचर गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं. दो दिन में गिरोह द्वारा दो लोगो के साथ चैन स्नैचिंग कि घटना को अंजाम देने की खबर हैआरोपियों के हौसले इस कदर बुलंद है की घड़ी चौक पर अमरजीत सिंह मोंगा नाम के एक शख्स के गले से सोने की चैन लूट ली.

बाइक से पहुंचे दो आरोपियों ने जिस जगह पर वारदात को अंजाम दिया वह राजधानी की सबसे व्यस्ततम सड़क मानी जाती है और उसके सामने कलेक्ट्रेट, एसएसपी आफिस और जिला न्यायालय भी मौजूद हैं. वहीं एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर दो-दो थाने और एएसपी आफिस भी मौजूद है. इससे पहले शनिवार को भी गिरोह ने चौबे कॉलोनी में एक महिला को अपना शिकार बनाया था ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है औऱ उसके गले से चैन लूटकर गायब हो गए थे एसएसपी आफिस के सामने और मुख्य सड़क पर हुई इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. आनन फानन में पुलिस विभाग ने आरोपियों की धर-पकड़ की कवायद शुरु कर दी जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त मे हो सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *