संकल्प सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति, शंकर नगर वार्ड की बैठक संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व रखी गयी

संकल्प सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति, शंकर नगर वार्ड की अतिआवश्यक बैठक आज दिनांक 18 अगस्त 2019 रविवार को शिवशक्ति हनुमान मंदिर गार्डन सेक्टर-2 शंकर नगर में समिति के संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई। संकल्प सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति शंकर नगर पिछले 9 वर्षो से गणेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम से करती आ रही है जो की पूरे रायपुर शहर में चर्चा का विषय रहता है जिसमे शंकर नगर वार्ड के रहवासियों एवं कार्यकर्ताओं का पूरी निष्ठा से सहयोग मिलता रहा है, श्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस बैठक में गणेशोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रम एवं कार्यकर्ताओं के दायित्वों को लेकर चर्चा की गई।चूंकि यह संकल्प सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति का दसवां वर्ष है इसलिए समिति ने तय किया है कि इसे हरवर्ष से भी ज्यादा धूमधाम से मनाया जाएगा।आज की इस बैठक में मुख्य रूप से संकल्प सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के संयोजक श्री संजय श्रीवास्तव, शंकर नगर नागरिक कल्याण परिषद सेक्टर-2 के अध्यक्ष श्री सुनील शर्मा, पूर्व अध्यक्ष श्री गौतम जैन, श्री सुनील परेतकर, श्री जय किसान भट्टर, शरद सोनी, रूपक इजारदार, प्रकाश सिन्हा, राजेश गुप्ता, अनिल बाघ, सुनील नाचरानी, शिव सोनपीपरे, शरद चंद्रा, पल्लव साहू, सुशील सोना, दिनेश शुक्ला, निकेत श्रीवास्तव, इंदर नायक, आशीष चंद्रा, प्रज्वल अलोणी, रौशन साहू, वैभव श्रीवास्तव, प्रकाश मोरयानी एवं समस्त कार्यकर्तागण उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *