श्री संगीत ग्रुप कांकेर का वार्षिक सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देर रात तक सजा रहा संगीत का महोत्सव

श्री संगीत ग्रुप कांकेर का वार्षिक सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देर रात तक सजा रहा संगीत का महोत्सव
कांकेर। शहर के सक्रिय सांस्कृतिक मंच श्री संगीत ग्रुप कांकेर की वर्षगांठ का आयोजन 15 मार्च को बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही तथा ग्रुप के सदस्यों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
गौरतलब है कि श्री संगीत ग्रुप की स्थापना 8 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर की गई थी। इस वर्ष 8 मार्च को रंगपंचमी का पर्व होने के कारण ग्रुप के सदस्यों द्वारा वर्षगांठ समारोह 15 मार्च को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक उपस्थित रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में कांकेर जिला दैनिक भास्कर के चीफ ब्यूरो राजेश शर्मा और कार्यक्रम की अध्यक्षता नवभारत कांकेर के चीफ योगेश सिन्हा ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि ने अपने संबोधन में श्री संगीत ग्रुप की एकता, सक्रियता और सांस्कृतिक योगदान की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को वर्षगांठ की बधाई दी और ग्रुप के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला, जिसमें ग्रुप के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। दीपक मुखर्जी और ताप्ती मुखर्जी ने एक प्यार का नगमा है गीत की मधुर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरुआत को यादगार बना दिया। बलराम भट्ट ने मैं हूं डॉन गीत गाकर माहौल में जोश भर दिया। रमेश और कल्पना ध्रुव ने सूरज हुआ मध्यम गीत की सुंदर प्रस्तुति दी, वहीं नीतीश तुर्कर ने कोई फरियाद अभी है दिल में गीत गाकर श्रोताओं को भावुक कर दिया।
अजय गुप्ता ने आते जाते खूबसूरत गीत गाया, जबकि गीता गुप्ता ने बाहों में चले आओ गीत की प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। विजय गुप्ता ने चाहे कोई मुझे जंगली कहे गीत गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। ताप्ती मुखर्जी ने सूना सूना गीत की प्रस्तुति दी। प्रीति और सोमेश शर्मा ने यूं ही तुम मुझसे बात करती हो गीत गाकर कार्यक्रम में रोमांटिक माहौल बना दिया।
ज्योति जोशी ने जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते हैं गीत प्रस्तुत किया। संतोष जोशी ने दिल क्या करे जब किसी से गीत की शानदार प्रस्तुति दी। रेशम वारे ने आज कल याद कुछ और रहता नहीं गीत गाया। डोमन सिंह साहू ने कुदरत ने बनाया होगा फुर्सत से तुझे गीत गाकर खूब तालियां बटोरीं। संतोष शर्मा ने दिल का सूना साज गीत प्रस्तुत किया। नंदकिशोर ने ओ साथी रे तेरे बिना भी गीत गाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
डॉ. पी. एल. सरल ने तेरी उम्मीद तेरा इंतजार गीत गाया, वहीं रमेश ध्रुव ने पहला पहला प्यार है गीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में अलग ही रंग भर दिया। सभी कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में श्रोता के रूप में सूरज बिछिया की उपस्थिति शुरू से अंत तक बनी रही। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनूप शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित विजय लक्ष्मी कौशिक ने भी अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने अरुण कौशिक के साथ क्या खूब लगती हो और चुरा लिया है तुमने जो दिल को जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनकी प्रस्तुति को भी श्रोताओं ने खूब सराहा।
पूरे कार्यक्रम के दौरान संगीत और मनोरंजन का माहौल बना रहा और यह सिलसिला देर रात लगभग 1:30 बजे तक चलता रहा। कार्यक्रम का संचालन ग्रुप की एडमिन कल्पना ध्रुव जायसवाल ने किया। अंत में आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों, कलाकारों और उपस्थित श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *