भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता की खुले आम गुंडागर्दी पहले जोमैटो के डिलीवरी बॉय पर चढ़ाई कार अब पत्रकार पर पिल पड़े?

आपको बता दें कि कल यानि 16 अगस्त को भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीनिवास की कार क्रमांक सीजी 04 एच डी 2212 जोमैटो के डिलीवरी बॉय जो अपनी स्कूटी से गढ़कलेवा से होटल उत्सव इन डिलीवरी करने जा रहा था इसी दौरान जब वह ओवर ब्रिज के पास पहुंचा ही था कि पीछे से भाजपा के प्रवक्ता अपनी कार से जोरदार ठोकर मारते हुए आगे निकल गए और आगे चलकर एक दूसरे कार को भी टक्कर मार दिया जिससे कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीनिवास के द्वारा टक्कर मारने से जोमैटो बॉय की स्कूटी को क्षतिग्रस्त हो ही गई डिलीवरी बॉय को भी चोट आई थी। जिसके बाद डिलीवरी बॉय द्वारा उक्त भाजपा के नेता प्रवक्ता के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत कर करवाई की मांग की गई। इसकी खबर प्रकाश सिंह के द्वारा अपने न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित किया।खबर प्रकाशित करने के बाद भाजपा को इतना नागवार गुजरा की पत्रकार को न सिर्फ धमकी दी गई बल्कि अपने रसूख के बल पर रायपुर के तेलीबांधा थाने में पत्रकार के खिलाफ शिकायत करवाई की मांग की गई। पत्रकार को भाजपा के प्रवक्ता ने दलाल और न जाने क्या क्या कहते हुए धमकाया और फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *