भाजपा नेता गौरीशंकर के खिलाफ तेलीबांधा थाने में अलग अलग दो अपराध दर्ज

रायपुर. : Crime News भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास द्वारा बाइक को ठोकर मारने, गाली गलौच करने के खिलाफ तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज करने को लेकर महिला उप निरीक्षक को धमकाने का आरोप लगा है -जोमैटो के डिलवरी बॉय ने तेलीबांधा थाने में भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास के खिलाफ चार पहिया वाहन से एक्सीडेंट करने का आरोप लगाते हुए जुर्म दर्ज करवाया है | एफआईआर करने पर थाने में महिला उपनिरीक्षक को धमकाने को उक्त भाजपा नेता ने धमकाते हुए कार्यवाही करने से मना किया तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 16 अगस्त को जोमैटो के कर्मचारी सतीश तिवारी अपने मोपेड से उत्सव होटल जा रहा था पीछे से आ रही कार सीजी 04 एचडी 2212 के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए जोमैटो के डिलवरी बॉय को ठोकर मार दी – जिससे उसे गंभीर चोटें आई और मोपेड क्षतिग्रस्त हो गई, इस मामले में चालक गौरीशंकर श्रीवास के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के आरोप में धारा 279, 337 के तहत तेलीबांधा थाने मेंअपराध दर्ज किया गया है | वहीं महिला उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा को धमकाने के आरोप में पुलिस ने गौरीशंकर श्रीवास के खिलाफ 189 एवं 506 के तहत एफआईआर दर्ज किया है –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *