*अफीम की खेती पर कार्रवाई कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित*

*अफीम की खेती पर कार्रवाई कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित*



दुर्गः समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले में पहली कार्रवाई की गई है। कलेक्टर ने एकता साहू ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को निलंबित कर दिया है। एकता ने जिस खसरे को मक्का के प्रदर्शन का प्लाट बताया था, उसमें मक्के की फसल थी ही नहीं, बल्कि इसके निकट ही अफीम की खेती की जा रही थी, जिसे उन्होंने मौका मुआयना के दौरान अनदेखा किया। अफीम की खेती का मामला उजागर होने के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू की है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने पटवारी अनिता साहू, सर्वेयर शशिकांत साहू और कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा था। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि अफीम की खेती के मामले में गिरफ्तार निलंबित भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के रिश्तेदार विमल ताम्रकारसर्वेयर शशिकांत साहू ने सितंबर 2025 में खेत का डिजीटल सर्वे किया और खसरा नंबर 309 को पड़त भूमि और खसरा नंबर 310 में धान की फसल की जानकारी अपलोड की। पटवारी अनिता साहू को मौके पर सत्यापन करना था, लेकिन उन्होंने बिना जांच के डेटा को अप्रूव कर दिया, जिससे अफीम की खेती का पता नहीं चल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *