नेहरू नगर रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने विद्या विहार में पुलिस कार्रवाई की सराहना की; महासचिव देविंदर सिंह भाटिया ने जारी की सुरक्षा एडवायजरी
भिलाई/दुर्ग। 11 मार्च, 2026: नगर पालिक निगम दुर्ग के अंतर्गत आने वाली विद्या विहार कॉलोनी में पुलिस द्वारा देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किए जाने पर नेहरू नगर रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई का स्वागत किया है। एसोसिएशन के महासचिव श्री देविंदर सिंह भाटिया ने पुलिस की इस त्वरित रेड और आरोपियों की गिरफ्तारी की सराहना करते हुए कहा कि अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत की गई यह कार्रवाई क्षेत्र की सुरक्षा और शांति के लिए अत्यंत आवश्यक थी।महासचिव श्री भाटिया ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नेहरू नगर, स्मृति नगर, विद्या विहार, प्रियदर्शनी परिसर, मॉडल टाउन, जुनवानी, राधिका नगर और दीक्षित कॉलोनी का यह क्षेत्र प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों, हॉस्पिटल्स, मॉल्स और हॉस्टल्स के मध्य स्थित है, जहाँ हजारों छात्र और मरीज के परिजन निवास करते हैं। ऐसे संवेदनशील ‘एजुकेशन हब’ में देह व्यापार जैसी अनैतिक गतिविधियां और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती खुले में मदिरा सेवन की घटनाएं न केवल सामाजिक वातावरण को दूषित करती हैं, बल्कि यहाँ रहने वाले युवाओं और परिवारों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़ा करती हैं। इस गरिमापूर्ण क्षेत्र की पहचान बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।एसोसिएशन ने स्थानीय निवासियों और मकान मालिकों से अपील की है कि वे किसी को भी कमरा, घर या दुकान किराए पर देने से पहले किराएदार की पृष्ठभूमि की सघन जांच करें और कानूनी कंडिकाओं (Clauses) के साथ विधिवत किरायानामा तैयार करें। किराएनामे की एक प्रति अनिवार्य रूप से पुलिस थाने में जमा की जानी चाहिए। इसके साथ ही, किराएदार को मकान देने के बाद कम से कम दो महीने तक उनकी गतिविधियों और वहां आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखना नितांत आवश्यक है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।अंत में, एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन से विशेष निवेदन किया है कि क्षेत्र में संचालित हुक्का बार, OYO होटल्स, पार्किंग स्थलों, स्पा, मसाज सेंटर और हॉस्टल्स जैसे स्थानों की नियमित निगरानी की जाए। श्री भाटिया ने मांग की है कि इन सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों के लिए स्टाफ और किराएदारों का पूर्ण विवरण पुलिस थाने में अनिवार्य रूप से जमा कराना सुनिश्चित किया जाए। नेहरू नगर रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि वे क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस के साथ मिलकर हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।
प्रेषक
देविंदर सिंह भाटिया (महासचिव)
नेहरू नगर रेसिडेंट्स एसोसिएशन