*वन परिछेत्र अधिकारी , कांकेर नुसरत सबा ( प्रशिक्षु, ए.सी.एफ) के नेतृत्व मे पांच जंगली सूअरों का अवैध शिकार, सात आरोपी गिरफ्तार*

*वन परिछेत्र अधिकारी , कांकेर नुसरत सबा ( प्रशिक्षु, ए.सी.एफ) के नेतृत्व मे पांच जंगली सूअरों का अवैध शिकार, सात आरोपी गिरफ्तार*


छत्तीसगढ के कांकेर जिले में वन्यजीवों के अवैध शिकार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांकेर वन मंडल के अंतर्गत नरहरपुर और कांकेर वन परिक्षेत्र में अवैध रूप से पांच जंगली सूअरों का शिकार किए जाने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।वन विभाग की टीम को मुखबिर से अवैध शिकार की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने वयसकोंगेरा क्षेत्र में घेराबंदी कर दो बाइकों से एक जंगली सूअर को ले जाते हुए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अन्य स्थानों पर भी शिकार किए जाने की जानकारी दी, जिसके बाद टीम ने एसीएफ नुशरत सबा के नेतृत्व मे विभिन्न स्थानों से चार मृत जंगली सूअरों के अवशेष और एक जीवित जंगली सूअर बरामद किया। मौके से शिकार में प्रयुक्त हथियार भी जब्त किए गए हैं।
सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) नुशरत सबा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जंगली सूअरों को मारकर उनका मांस बेचने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि आज रंगपंचमी का त्योहार होने के कारण आरोपियों ने मांस की खपत को देखते हुए इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *