महिला दिवस पर महिला यातायात आरक्षक पुष्पा सोनी का होगा सम्मानअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर नगर यातायात पुलिस में कार्यरत ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ महिला आरक्षक पुष्पा सोनी का होगा सम्मान


रायपुर | दिनांक : 11 मार्च 2026महिला दिवस पर महिला यातायात आरक्षक पुष्पा सोनी का होगा सम्मानअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर नगर यातायात पुलिस में कार्यरत ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ महिला आरक्षक पुष्पा सोनी का सम्मान किया जाएगा। शहर के भूतपूर्व विधायक माननीय कुलदीप जुनेजा द्वारा कल देवेंद्र नगर चौक, रायपुर में सुबह 11:30 बजे उनका सम्मान किया जाएगा।आरक्षक पुष्पा सोनी लंबे समय से रायपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही हैं। वे लगातार धूप और कठिन परिस्थितियों में खड़े होकर यातायात को नियंत्रित करती हैं तथा आम नागरिकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक भी करती रहती हैं।वर्तमान में उन्हें रायपुर शहर के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक पर पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ यातायात व्यवस्था संभालते हुए देखा जा सकता है। उनकी विशेषता यह है कि वे किसी भी प्रकार के राजनीतिक या अन्य दबाव में आए बिना नियमों का पालन सुनिश्चित कराती हैं।ऐसी कर्मठ, ईमानदार और कर्तव्यपरायण महिला पुलिसकर्मी को महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित कर समाज के लिए प्रेरणा स्वरूप प्रस्तुत किया जा रहा है।कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहेंगे।— जारीकर्ता(कुलदीप जुनेजा)पूर्व विधायक, रायपुर उत्तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *