बेंगलुरू की रहने वाली ऐश्वर्या पिसे ने महिला वर्ग में एफआईएम विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऐश्वर्या इसी के साथ मोटरस्पोर्ट में विश्व कप जीतने वाली पहली रेसर बन गई हैं। उन्होंने रविवार को चैम्पियनशिप के अंतिम राउंड में यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की। वह जूनियर वर्ग में भी दूसरे स्थान पर रहीं।ऐश्वर्या ने दुबई में खेले गए पहले राउंड में जीत हासिल की थी। पुर्तगाल में खेले गए अगले राउंड में वह तीसरे, स्पेन में खेले गए राउंड में वह पांचवें और हंगरी में चौथे स्थान पर रहीं। इन सभी को मिलाकर उन्होंने कुल 65 अंक अपने खाते में डाले जो पुर्तगाल की रिता विएरा से सिर्फ चार अंक ज्यादा थे।
ऐश्वर्या ने रचा इतिहास, मोटरस्पोर्ट्स में विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय

