*आम आदमी पार्टी का जनाधार छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में बढ़ रहा है- मुकेश अहलावत, सहप्रभारी,AAP, CG*


*आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़**07/03/2026*

*आम आदमी पार्टी का जनाधार छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में बढ़ रहा है- मुकेश अहलावत, सहप्रभारी,AAP, CG*
*छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी संगठन मजबूत कर पूरी ताकत से आनेवाले सारे चुनाव लड़ेगी- मुकेश अहलावत, सहप्रभारी,AAP, CG*
रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ संगठन को मजबूत करने एवं आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा और छत्तीसगढ़ में इस वर्ष आगामी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के चुनावों की तैयारी को लेकर आज 7 मार्च 2026 को राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई।
बैठक में दिल्ली के पूर्व मंत्री, वर्तमान नेता विपक्ष दिल्ली सरकार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के सहप्रभारी मुकेश अहलावत ने प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि CBI कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी के आरोप मुक्त होने के बाद पार्टी में नए जोश का संचार हुआ है, आम आदमी पार्टी शुरू से ही कट्टर ईमानदार पार्टी रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य,पानी, बिजली और रोजगार को हमेशा से पार्टी ने प्राथमिकता दी है। अब छत्तीसगढ़ में भी हमें पार्टी की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ना है और प्रदेश की जनता की सेवा करना है। इसके लिए हमें बूथ स्तर से लेकर विधानसभा, जिला और लोकसभा स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करना है। उन्होंने बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा प्रदेश में जारी “छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा” और “किसान न्याय जनसभा” कार्यक्रम पर मार्गदर्शन दिया ।
बैठक में प्रदेश के सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, लोकसभा अध्यक्ष, नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी, विधानसभा प्रभारी तथा पार्टी के विभिन्न विंग के प्रदेश पदाधिकारी और अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए ।
*मिहिर कुर्मी**प्रदेश मीडिया प्रभारी**आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़**8461830001*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *