पंजाब के तलवंडी साबो में कॉलेज की दीवारों पर लगे पोस्टर फाड़ने के बाद पैदा हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला दमदमा साहिब के गुरु काशी कॉलेज का है जहां बुधवार को दो छात्र गुटों में खूनी झड़प हुई।
आरोप है कि गुरु काशी कॉलेज में जग्गी नामक छात्र ने खुद को छात्र संघ का अध्यक्ष घोषित करके कॉलेज की दीवारों पर पोस्टर चिपकाए थे जबकि छात्र संघ के कोई चुनाव नहीं हुए थे। कॉलेज में ऐसा काफी अरसे से हो रहा था। छात्रों का एक दबंग ग्रुप खुद ही अपना पैनल घोषित करके दूसरे छात्रों पर रौब जमाता था।
अबकी बार जब विरोधी करणी ग्रुप ने इसका विरोध करके जग्गी और उसके साथियों के पोस्टर फाड़ने शुरू हुए किए तो विवाद बढ़ गया। पोस्टर फाड़ने में 27 साल का दिलराज सिंह भी शामिल था जिसकी गोली लगने से मौत हो गई।

