*रायपुर में 7 मार्च को “आप” की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक, सहप्रभारी मुकेश अहलावत करेंगे समीक्षा*


*आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़**06/03/2026*

*रायपुर में 7 मार्च को “आप” की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक, सहप्रभारी मुकेश अहलावत करेंगे समीक्षा*
रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ संगठन को मजबूत करने एवं आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा और छत्तीसगढ़ में इस वर्ष आगामी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के चुनावों की तैयारी की समीक्षा की जायेगी। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से दिनांक 07 मार्च 2026 को राजधानी रायपुर में महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित करने जा रही है। इस बैठक में दिल्ली के पूर्व मंत्री, वर्तमान नेता विपक्ष दिल्ली सरकार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के सहप्रभारी मुकेश अहलावत की विशेष उपस्थिति रहेगी।
पार्टी द्वारा जारी निर्देशानुसार प्रदेश के सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, लोकसभा अध्यक्ष, नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी, विधानसभा प्रभारी तथा पार्टी के विभिन्न विंग के प्रदेश पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा प्रदेश में जारी “छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा” और “किसान न्याय जनसभा” कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक में सभी चुनाव प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारी अपने अपने क्षेत्र की विस्तृत रिपोर्ट पेश करेंगे। साथ ही ज़ोन प्रभारी, लोकसभा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में जारी “छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा” और “किसान न्याय जनसभा” का विस्तृत कार्यक्रम भी बैठक में प्रस्तुत करेंगे ।दिनांक 07 मार्च 2026 को आयोजित बैठक का कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा —स्थान – रायपुरसुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक – प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठकदोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक – जिला अध्यक्ष एवं लोकसभा अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठकदोपहर 02:00 बजे से 02:30 बजे तक – भोजन अवकाशदोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक – नगरीय निकाय चुनाव प्रभारियों के साथ रणनीतिक बैठकशाम 04:30 बजे से 05:30 बजे तक – प्रदेश के सभी विंग पदाधिकारियों के साथ बैठकशाम 05:30 बजे से 06:30 बजे तक – सभी विधानसभा प्रभारियों के साथ संगठन सुदृढ़ीकरण पर चर्चा।
*मिहिर कुर्मी**प्रदेश मीडिया प्रभारी**आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़**8461830001*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *