दिनांक: 01 मार्च 2026स्थान: दुर्गा गार्डन, सेक्टर–1, डी.डी. नगर
वंडर किड्स अकैडमी की दीनदयाल उपाध्याय नगर तथा लक्ष्मी नगर ब्रांच के नन्हे विद्यार्थियों ने आज दुर्गा गार्डन, सेक्टर–1, डी.डी. नगर में हर्षोल्लास के साथ होली उत्सव मनाया। यह आयोजन केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि बच्चों को भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने का एक शिक्षाप्रद प्रयास रहा।
इस अवसर पर बच्चों ने फूलों की होली तथा प्राकृतिक गुलाल के साथ सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली खेली। बच्चों को समझाया गया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। प्रिंसिपल पल्लवी मिश्रा ने प्रह्लाद और होलिका की प्रेरणादायक कथा सुनाते हुए बच्चों को फेथ, करेज और ट्रुथ का महत्व समझाया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने संकल्प लिया कि वे बुरी आदतों को छोड़कर अच्छी आदतें अपनाएंगे। उन्होंने ज़िद करना, मम्मी-पापा को परेशान करना, अधिक फास्ट फूड, चॉकलेट और मैगी खाना जैसी आदतों को त्यागने तथा रोज़ समय पर पढ़ाई करने, हेल्दी फूड खाने, बड़ों का सम्मान करने और सबके साथ प्रेम से रहने का वादा किया।
पूरे स्टाफ की उपस्थिति में यह आयोजन उत्साह और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। बच्चों ने आपसी सहयोग, शेयरिंग, रिस्पेक्ट और टीम वर्क की भावना को भी सीखा। उन्हें इको फ्रेंडली सेलिब्रेशन का महत्व बताया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण की भावना भी विकसित हो सके।
वंडर किड्स अकैडमी का उद्देश्य केवल अकादमिक शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कार, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से सशक्त बनाना है। इस प्रकार के उत्सव बच्चों के इमोशनल डेवलपमेंट और कल्चरल कनेक्शन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

