लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास), छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शरत पांडेय जी, रायपुर जिलाध्यक्ष श्री साजू वी थॉमस, बमनीडीह (चांपा) के ब्लॉक अध्यक्ष श्री मनीष कश्यप एवं श्रीमती पूर्णिमा कश्यप, पंच (बमनीडीह) ने दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माननीय जनाब अब्दुल खालिक साहब से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम/ आन्दोलन के संबंध में विस्तृत जानकारियां दिया, आगामी समय में होने वाले चुनाव में छत्तीसगढ़ में जीतने की उम्मीदों वाले सीटो पर प्रत्याशी खडे करने कि इच्छा व्यक्त करने पर माननीय राष्ट्रीय महासचिव ने अपनी सहमती व्यक्त किए |
माननीय राष्ट्रीय महासचिव ने यह भी कहा कि जनता के हितों में किए जा रहे आंदोलन/मुद्दे को लेकर केंद्रीय पार्टी हर सहयोग एवं समर्थन प्रदान करेगा |
इसके पश्चात केंद्रीय कार्यालय,नई दिल्ली में युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के LJP-R के प्रभारी माननीय श्री प्रणब कुमार जी से चर्चा हुई एवं उन्होंने छत्तीसगढ़ में पार्टी के विस्तार पर जोर दिया तथा सदस्यता बढाने हेतु निर्देशित किए |
इसके उपरांत माननीय श्री राजेश पासवान जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, लेबर सेल से मुलाकात एवं चर्चा हुई एवं उन्होंने छत्तीसगढ़ के लेबर सेल के निष्क्रियता पर चिंता व्यक्त करते हुए असंतोष व्यक्त किए |
यह भी संकेत दिया गया कि केंद्रीय नेतृत्व से आगामी समय में छत्तीसगढ़ में दौरा कार्यक्रम सुनिश्चित किया जाएगा |

