असामाजिक तत्वों द्वारा सरपंच पर प्राणघात हमला
ग्राम टेकारी के सरपंच से मारपीट , भाजपा कार्यकर्त्ताओ में भारी आक्रोश
एंकर _ बीते दिनों ग्राम पंचायत टेकारी के मड़ई मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भाजपा युवा मोर्चा विधान सभा मंडल के मंत्री , ग्राम पंचायत के सरपंच चंद्रकांत वर्मा के ऊपर प्राणघात हमला किया गया गाँव के कुछ असामाजिक तत्त्वों द्वारा गंदी गाली गलौज देते हुए मार पीट कर गंभीर रुप से घायल करते हुए जान से मारने की कोशिश किया गया , जिस पर थाना विधान सभा द्वारा अपराधियों के ऊपर मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनके ऊपर अभी तक किसी भी प्रकार का कानूनी कार्यवाही नहीं किया गया है भाजपा धरसींवा विधान सभा के कार्यकर्त्ताओ ने विधान सभा थाना पहुँच कर आरोपियों के ऊपर उचित कानूनी धाराओं को जोड़ने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने का आग्रह किया साथ ही साथ यह भी स्पष्ट किया कि 24 घंटो के भीतर यदि कार्यवाही नही होता है तो हम भाजपा कार्यकर्त्ता थाना घेराव करने के लिए बाध्य रहेंगे।
इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा obc मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा , भाजपा व्यापार प्रकोष्ट के प्रदेश सह संयोजक नितिन अग्रवाल , सरपंच संघ रायपुर जिलाध्यक्ष अरविंद ठाकुर , जनपद उपाध्यक्ष दिनेश खुटे चंद्रशेखर वर्मा भाजपा प्रवक्ता दिनेश अग्रवाल , भाजयुमो धरसींवा प्रभारी सूरज टंडन सहित सैकड़ों के संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता एवं ग्राम पंचायत टेकारी के पंच व ग्रामीण जन शामिल हुए।
विश्वल वीडियो …….

