रायपुर छत्तीसगढ से मेघा तिवारी
विधानसभा पुलिस का प्रशंसनीय कार्य त्वरित कार्रवाई करते हुए, चाकू लहराने व शराब पीकर धमकाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। *मेघा तिवारी की रिपोर्ट* रायपुर(छत्तीसगढ़) l रायपुर के मोवा सद्दू क्षेत्र अंतर्गत किराए के मकान मे रहने आई तीन नाबालिक बच्चीयो की माँ द्वारा संदिग्ध गतिविधियो से परेशान होकर, लोगो ने मकान मालिक से शिकायत की बार-बार मकान मालिक के अनसुना किए जाने पर और शिकायतो पर कोई कार्रवाई नही की गई । आधी रात अचानक संदिग्ध गतिविधि के चलते एक आरोपी ने शराब के नशे मे उस मकान मे चाकू लहराते हुए तोडफोड की व रोके जाने पर लोगो को जान से मारने कि धमकी दी। इस पर कॉलोनी वालो ने विधान सभा पुलिस प्रशासन को सूचित किया व पुलिस प्रशासन द्वारा नई कमीशनरेट व्यवस्था के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। शहर के नये कमीश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के कुशल नेतृत्व मे विधान सभा पुलिस विभाग ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच मे उन्होने बताया कि आरोपी राजस्थान का रहने वाला है, शहर मे ऐसे कई गिरोह सक्रिय है। उन्होने बताया कि जागरूक जनता व नई व्यवस्था के तहत तत्काल कार्रवाई की गई, अपराध व अपराधिक गतिविधि पर लगाम लगाई जा रही है ओर जनता मे पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास को बनाए रखा जा रहा ।

