मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान : धरसींवा से उठी भूखे पेट, सूनी जेब और टूटती उम्मीदों की पुकार
धरसींवा विधानसभा की धरती आज केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम की साक्षी नहीं बनी, बल्कि उस करुण पुकार की गवाह बनी जो महीनों से मजदूरों, किसानों और गरीब परिवारों के दिलों में दबी हुई थी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित “मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान” के अंतर्गत माता कौशल्या मंदिर, चंदखुरी से निकली पदयात्रा जब विधानसभा चौक पहुँची, तो वह एक साधारण यात्रा नहीं रही। वह भूखे बच्चों की चीख, मेहनतकश मजदूर की टूटती सांस और ग्रामीण भारत की अंतिम उम्मीद की आवाज बन चुकी थी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसींवा विधानसभा द्वारा विधानसभा चौक पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं की आंखों में अपने परिवार के भविष्य की चिंता थी, युवाओं में रोजगार को लेकर आक्रोश था और बुजुर्गों के चेहरों पर वर्षों की मेहनत के बाद भी सम्मान न मिलने की पीड़ा साफ झलक रही थी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री आशीष वर्मा ने गहरे भावुक स्वर में कहा,“मनरेगा कोई काग़ज़ी योजना नहीं है। यह उस मज़दूर का पसीना है जो सूरज निकलने से पहले काम पर जाता है। यह उस मां की लाज है जो अपने बच्चों को भूखा नहीं देख सकती। जब इस योजना का पैसा रोका जाता है, तो केवल भुगतान नहीं रुकता, गरीब का आत्मसम्मान टूटता है। कांग्रेस पार्टी यह अन्याय कभी स्वीकार नहीं करेगी।पूर्व विधायक अनीता शर्मा पूर्व राज्यसभा सांसद वर्मा ग्राम जिला ग्रामीण अध्यक्ष पप्पू बंजारे, पूर्व जिला अध्यक्ष उधो वर्मा,अश्वनी वर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष देवव्रत नायक, पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा चुनाव वर्मा पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा,नीतू साहू पूर्व जनपद सदस्य,जयंत साहू, उपाध्यक्ष राजा खान पंचायत, कुराँ कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश साहू दर्ज ग्राम पंचायत धरसीवा के सरपंच साहिल खान, प्रमोद शर्मा कैलाश जायसवाल,देवेंद्र तलवार सूर्य प्रताप बंजारे,रवि लहरी रंजीत शाह टुडे रंजीत गायकवाड,डालचंद पाल,पिंकी यादव डार्लिंग वर्मा डालचंद पाल पंकज नायक हरीश साहू पिंकी यादव पंकज नायक कमल साहू संदीप नायक,भीकू वर्मा राजू यादव राजू सतोड़े मनोज सतोड़े गवेश साहू,खूबी डहरिया यूथ कांग्रेस दर्शियां विधानसभा उपाध्यक्ष,सुरेश वर्मा राजू यादव पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मोहन वर्मा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष,इजराफिल खान, प्रदीप गोस्वामी, भारत डहरिया दीना सतोड़े, गिरवर वर्मा,शादाफ खान, श्याम लाल बघेल उपस्थित रहे

