महिला कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथलेश शोरी एवं शहर अध्यक्ष भारती सलाम का हुआ भव्य स्वागत

महिला कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथलेश शोरी एवं शहर अध्यक्ष भारती सलाम का हुआ भव्य स्वागत


शपथ ग्रहण व पदभार ग्रहण समारोह में सैकड़ों कांग्रेस जनों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कांकेर। जिला महिला कांग्रेस की नव नियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथलेश शोरी एवं कांकेर शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भारती सलाम के स्वागत, शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी कांग्रेस जनों ने नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत में नवनियुक्त जिला महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश शोरी एवं शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष भारती सलाम का सैकड़ों कांग्रेसियों द्वारा माल्यार्पण कर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कांग्रेस संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी कांग्रेस जनों के सहयोग, समर्थन एवं मार्गदर्शन से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी।
अपने संबोधन में महिला कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश शोरी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को जिला अध्यक्ष मानकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करे। कांग्रेस पार्टी के लिए वे 24 घंटे समर्पित भाव से कार्य करेंगी और जिले में अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कांग्रेस जनों की मेहनत और संघर्ष से वर्ष 2028 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि महिला कांग्रेस में हुई इस नियुक्ति से जिले में महिला नेतृत्व को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के साथ किए जा रहे भेदभाव और षड्यंत्र को जनता के सामने उजागर करें।
भानुप्रतापुर विधायक सावित्री मंडावी ने अपने संबोधन में कहा कि जिले में महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए महिला नेतृत्व को आगे आकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। महिला कांग्रेस की इस नियुक्ति से बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि महिला कांग्रेस नारी शक्ति की सशक्त आवाज है। महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि वह बूथ से लेकर सड़क तक महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करे। महिला असुरक्षा, कार्यस्थलों पर भागीदारी, महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक शोषण, असमानता और स्त्री विरोधी मानसिकता के खिलाफ मजबूती से लड़ना महिला कांग्रेस का प्रमुख दायित्व है। उन्होंने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई दिशा देने की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया एवं सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने भी अपने विचार रखे और महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कार्यालय प्रभारी लोमेन्द्र यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कमला गुप्ता, सियो पोटाई, नीरा साहू, सुभद्रा सलाम, गोमती सलाम, नरेन्द्र यादव, सरजू शोरी, अमिता ऊइके, नीलाक्षी विश्वास, तरेंद्र भंडारी, यास्मीन खान, कौशल्या शोरी, संजूलता नेताम, मैना ध्रुव, रामशिला मंडावी, गिरजा नेताम, ललिता शोरी, नरेश्वरी नेताम, प्यारी सलाम, लीना जैन, बिना कौर, माला तिवारी, ममता ठाकुर, कामिनी साहू, रोमनाथ जैन, इंद्रजीत विश्वास, अजय रेणु, मनोज जैन, यासीन कराणी, हिरवेंद्र साहू, नरेश बिछिया, ओमप्रकाश देवांगन, दीपक शोरी, रोहिदास शोरी, ठाकुर राम कश्यप, कासिम खान, टकेश्वर सिन्हा, राजू दुबे, मकबूल खान, सुरेश नाग, शेष गजबीए, चमन साहू, किसन साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *