लाल बहादुर शास्त्री वार्ड की पार्षद रेणु जयंत साहू ने कलेक्टर एवं जोन आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
रायपुर दिनांक 29 दिसंबर। लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रं. 51 के ब्रम्हदेव नगर, लभांडी के निवासियों ने पेयजल एवं निस्तारी जल की समस्या को लेकर वहां की पार्षद रेणु जयंत साहू के नेतृत्व में कलेक्टर एवं जोन आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। पार्षद रेणु जयंत साहू ने बताया कि उनके वार्ड के लोग पूर्व में निस्तारी के लिये तालाब एवं पेयजल के लिये परंपरागत स्रोतों पर निर्भर थे। सफाई के अभाव में तालाब का पानी अत्यंत गंदा होे जाने के कारण किसी के उपयोग में नही आ रहा है।, आस-पास के क्षेत्र में नई कालोनियों के निर्माण से आबादी बढ़ जाने के कारण पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इस समस्या के तत्कालिक हल के लिये टेंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति की जा रही है किन्तु वह भी अपर्याप्त है। जल समस्या के स्थाई समाधान बोर उत्खनन कराये जाने केे लिये आज समस्त वार्डवासियों के साथ कलेक्टर एवं जोन क्रमांक 9 के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है। कलेक्टर ने प्रतिनिधि मंडल से बात करते हुये आवष्यक कदम उठाये जाने की बात कही है।वहीं दूसरी ओर पार्षद के साथ वार्डवासियों ने जोन क्रमांक 9 के आयुक्त से चर्चा करते हुये चेतावनी दी कि 10 दिन के भीतर ब्रम्हदेव नगर, लभांडी में यदि बोर उत्खनन नहीं कराया जाता है तो हम सभी स्थानीय पार्षद के साथ जोन कार्यालय का घेराव करेंगे तथा क्रमबद्व आंदोलन करते रहेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से महामाया मंदिर वार्ड के पार्षद जयश्री सत्यनारायण नायक,प्रेम सुल्तान, रमेश विश्वकर्मा,परमिला निषाद, तामेश्वरी निषाद,राधिका सोनी, भरती निषाद,मोना साहू सोनी राहुल मंगल बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।