छत्तीसगढ़वासियों के हितों के लिये अग्रणी भूमिका में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) -AIIMS, रायपुर के अव्यवस्थाओं के खिलाफ छेड़ दिया जंग मरीजो के हित में

रायपुर जिला लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष साजू वी. थॉमस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आज दिनांक 21/12(2025 को रायपुर जिला कार्यालय में एक बैठक आहूत की गई जिसमें सर्वप्रथम श्री अनीश कुमार मिश्रा को रायपुर जिला लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास )के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पत्र देकर स्वागत किया गया |


उसके उपरांत निर्णय लिया गया कि रायपुर स्थित AIIMS में मरीजों को हो रही असुविधाओं को दूर करने, कई जरूरी जांच को बाहर निजी लैब में करवाने मजबूर करने, छत्तीसगढ़ के नागरिकों को प्राथमिकता नहीं दिए जाने, आपातकालीन यूनिट में बेड एवं स्टाफ तथा डॉक्टर की संख्या बढ़ाने, पार्किंग के नाम पर लिए जा रहे अवैध शुल्क को खत्म करने आदि मांगों को लेकर कानूनी प्रावधानों के अनुसार प्रशासन को नोटिस देकर शांतिपूर्ण आंदोलन किया जायेगा |
यह भी निर्णय लिया गया कि AIIMS के हालात जनहित में सुधारने लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास), रायपुर जिला आंदोलन करने निरंतरता बनाए रखेगा और मरीजों के प्रति कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी l
आज के जिला कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश सचिव आरिफ कादरी, कार्यकारी अध्यक्ष अजय यादव नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अनीश कुमार मिश्रा; उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता; दीपक महेश्वरी, महासचिव; श्याम सुंदर निषाद, संयुक्त महासचिव ; आर एस नायडू,सचिव ; लोमेश वर्मा, सचिव; उमेश द्विवेदी, तारन शुक्ला, नीलेश पांडेय, रामभक्त शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, ऋषभ, राजीव आदि उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *