*आप का संगठन विस्तार : अनुषा जोसेफ,जगलाल राठिया और रुद्रसेन सिन्हा को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दी गयी*


*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**08/12/2025*
*आप का संगठन विस्तार : अनुषा जोसेफ,जगलाल राठिया और रुद्रसेन सिन्हा को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दी गयी*
रायपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में पार्टी के विस्तार और संगठन की मजबूती के लिए कवायद जारी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक और दिल्ली से सुल्तानपुर विधायक, उप नेता विपक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश सहप्रभारी मुकेश अहलावत की सहमति और प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू के मंशानुसार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल और प्रदेश महासचिव वदूद आलम द्वारा जारी पत्र में अनुषा जोसेफ जिनको पहले ही प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी थी उन्हें दुर्ग राजनांदगाव ज़ोन के सह प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी पार्टी ने दी है। साथ ही जगलाल राठिया को प्रदेश संगठन मंत्री के अलावा कोरबा रायगढ़ ज़ोन का प्रभारी और रुद्रसेन सिन्हा को प्रदेश सचिव के अलावा रायपुर महासमुंद ज़ोन का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने बताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके क्षेत्र में शानदार गतिविधियों के कारण पद दिया गया है और इन नई नियुक्तियों से निश्चित ही प्रदेश का संगठन मजबूत होगा।
*मिहिर कुर्मी**प्रदेश मीडिया प्रभारी**आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**8461830001*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *