*महासमुंद के किसान द्वारा आत्महत्या की कोशिश दुर्भाग्यजनक, टोकन की व्यवस्था नहीं कर पा रही सरकार-उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप*


*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**06/12/2025*
*महासमुंद के किसान द्वारा आत्महत्या की कोशिश दुर्भाग्यजनक, टोकन की व्यवस्था नहीं कर पा रही सरकार-उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप*
*प्रदेश में धान खरीदी में सरकार फेल, सूरज उपाध्याय, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, आप*
रायपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने महासमुंद के किसान द्वारा 3 दिन तक धान बेंचने के लिए टोकन ना मिलने पर सांस की नली काटकर आत्महत्या की कोशिश को दुर्भाग्यजनक बताया है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के किसानों का सरकार धान खरीदना नहीं चाह रही है। टोकन के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है जिससे किसानों में चिंता बनी हुई है।प्रदेश में ज्यादातर किसानों का रकबा ही काट दिया गया है कुछ किसानों का रकबा जहां 10 एकड़ था वहां कटकर एक एकड़ ही कर दिया गया है। कहीं बारदाना नहीं है तो कहीं कांटा तक सरकार उपलब्ध नहीं करा पा रही है। ज्यादातर समितियों में किसानों द्वारा जितना कर्ज लिया गया है सिर्फ उतना ही कीमत का धान खरीदा जा रहा है और बाकी धान का कलर खराब या अन्य कारण बताकर वापस भेज दिया जा रहा है। प्रदेश के निरंकुश सरकार को किसानों के परिवारों की भी नहीं है की उनका परिवार कैसे चलेगा।
प्रदेश महासचिव (मीडिया,सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता) सूरज उपाध्याय ने कहा कि सरकार धान खरीदी में पूरी तरह फेल हो चुकी है। प्रदेश की साय सरकार किसान विरोधी सरकार है, प्रदेश के किसानों को सरकार ने सिर्फ छला है,उसे किसानों की चिंता नहीं है प्रदेश के नेता मंत्री सिर्फ कार्यक्रमों में ही मस्त हैं।
*मिहिर कुर्मी**प्रदेश मीडिया प्रभारी**आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**8461830001*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *