*”चाहत” हो तो चाहने वाले मिलते हैं*
*”Groot EINDHOVEN” नीदरलैंड का समाचार पत्र*
विगत दिनों सम्माननीय श्री राजेश जैन राही जी के ग़ज़ल संग्रह “चाहत” का स्थानीय वृन्दावन सभागार में एक भव्य समारोह में विमोचन संपन्न हुआ। शहर रायपुर के वरिष्ठ साहित्यकार सम्माननीय श्री सुरेन्द्र रावल जी के पारिवारिक सदस्य पिछले दिनों नीदरलैंड गए हुए थे। आपको यह ज्ञात है कि मैं विभिन्न भाषा / बोलियों की पत्रिकाएं, समाचार पत्र, कैलेंडर, पुस्तकें आदि एकत्रित कर रहा हूं तो आपने अपने पारिवारिक सदस्य से नीदरलैंड का समाचार पत्र, कैलेंडर आदि ले आने का अनुरोध किया था। “चाहत” हो तो चाहने वाले मिलते हैं- यह पंक्ति उपरोक्त फोटो के लिए है, जिसमें सम्माननीय श्री रावल जी मुझे नीदरलैंड का समाचार पत्र सौंप रहे है। साथ में है राकेश जी, राजेश जैन ‘राही’ जी एवं डॉ. माणिक विश्वकर्मा जी।
राजेंद्र ओझा, रायपुर, छत्तीसगढ़

