*हज प्रशिक्षकों के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

*हज प्रशिक्षकों के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*


अकलतरा – छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद इमरान एवं पूर्व चेयरमेन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि, हज कमेटी आफ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 12 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2026 के लिए जाने वाले हज यात्रियों को हज की ट्रेनिंग देने के लिए, हज प्रशिक्षकों के ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2025 तक आमंत्रित किये गए है। हज प्रशिक्षक हेतु निर्धारित अहर्ताएं व नियमावली का सम्पूर्ण विवरण हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर सर्कुलर 12 में उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4049289 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *