धमतरी जिले के मगरलोड में गुंडे बदमाशों के डर से युवक ने की आत्महत्याशेख लतीफ (उम्र 17 वर्ष) को मिला डर नहीं, मिला फांसी का फंदा
धमतरी ज़िले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। 17 वर्षीय शेख लतीफ, जो बीती रात 03 अक्टूबर 2025 को अपने दोस्तों के साथ रामलीला मैदान में रावण दहन देखने गया था, ने कुछ युवकों की धमकी और मारपीट के बाद भयवश आत्महत्या कर ली।
परिजनों के अनुसार, रात्रि लगभग 9 बजे किसी बात को लेकर शेख लतीफ का विवाद दुर्गेश साहू से हुआ था। इसके बाद दुर्गेश साहू, विश्वजीत साहू, रवि साहू, छत्रपाल साहू, लोमीचंद और मोंटू साहू सहित कुछ अन्य युवक, जो बजरंग दल से जुड़े बताए जा रहे हैं, लतीफ के घर पहुंच गए। उन्होंने घर के बाहर गाली-गलौज और धमकी दी, फिर बाउंड्री फांदकर अंदर घुस आए और लतीफ से मारपीट की।
घटना से भयभीत होकर शेख लतीफ दूसरे कमरे में भाग गया, जहां उसने दरवाजा बंद कर लिया। इसी दौरान परिवार वालों ने मगरलोड पुलिस को फोन कर सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोला गया, तो अंदर शेख लतीफ साड़ी के फंदे से पंखे पर लटका हुआ मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। सवाल उठ रहा है कि क्या बजरंग दल की गुंडागर्दी अब इतनी बढ़ चुकी है कि एक मासूम की जान ले ले?क्या प्रशासन और सरकार इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करेगी या एक बार फिर राजनीतिक दबाव में मामला दबा दिया जाएगा?
मांग:
घटना में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
मृतक शेख लतीफ के परिवार को न्याय और उचित मुआवजा मिले।
धार्मिक संगठनों की आड़ में हिंसा और डर फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

