छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज और लायंस क्लब रायपुर कैपिटल का “”दान महाकुंभ

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज और लायंस क्लब रायपुर कैपिटल का “”दान महाकुंभ


3 अक्टूबर 2025 को “दान महाकुंभ” – होटल उत्सव पैलेस, तेलीबांधा थाना के पास दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा आगामी 3 अक्टूबर 2025 को “दान महाकुंभ” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम होटल उत्सव पैलेस, तेलीबांधा थाना के पास दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक आयोजित होगा। इस महाकुंभ का उद्देश्य पंजाब बाढ पीड़ितों तथा जरूरतमंद लोगों तक सहयोग पहुँचाना है।
लायंस क्लब रायपुर कैपिटल की अध्यक्ष लायन कनीज़ सिद्दीकी, सचिव लायन अमरजीत कौर ढल्ला, कोषाध्यक्ष लायन भोजराज साहू एंव समस्त सदस्यो द्वारा छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज को कपड़े और जरूरी सामान देने का प्रस्ताव दिया गया है जिसे समाज ने स्वीकार कर लिया है|
छत्तीसगढ सिक्ख समाज ने राजधानीवासियों से अपील की है कि वे भी अपने घरों में रखे अतिरिक्त कपड़े,कंबल, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तके, साहित्यिक पुस्तकें, ज्ञानवर्धक पुस्तकें और उनके उपयोग में ना आने वाले हर तरह के अच्छे घरेलू सामान का दान करें और इस पुनीत कार्य मे सहभागी बनें।
छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने दानदाताओं से अपील की है कि वे दान में दिए जाने वाले कपड़े साफ धुले हुए हों, प्रेस करके पैकिंग में लाए जाएं ताकि जरूरतमंद उनका सही उपयोग कर सकें।
कृपया ध्यान रहे कि सभी तरह का घरेलू सामान जिसे दान में देना हो वह टूटा-फूटा या गंदा न हो।
गंदे, फटे और खुले कपड़ों का ढेर लेकर ना आएं।
दान महाकुंभ में नकद राशि का दान भी दिया जा सकता है।
दान करने वाले सभी दानवीर सहयोगी संस्थाओं, महिलाओं, पुरुषों को छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने कहा कि यह आयोजन केवल दान का ही नहीं बल्कि समाजिक जिम्मेदारी और मानवता की भावना को आगे बढ़ाने का एक महाअभियान है।
दान में प्राप्त सभी कपड़ों एवं वस्तुओं को बाढ पीड़ित जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जाएगा |

संपर्क :सुखबीर सिंह सिंघोत्राप्रदेश अध्यक्षछत्तीसगढ़ सिक्ख समाज9301094242

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *