*हज-2026 के लिए राज्य की 01 से 287 तक की हज प्रतीक्षा सूची कन्फर्म हुई*

*हज-2026 के लिए राज्य की 01 से 287 तक की हज प्रतीक्षा सूची कन्फर्म हुई*


अकलतरा – छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद इमरान एवं पूर्व चेयरमेन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 11 से प्राप्त सूचना अनुसार हज-2026 के लिए राज्य की सरल क्रमांक 1 से 287 तक की हज प्रतीक्षा सूची को कन्फर्म किया गया है।
*प्रतिक्षा सूची से चयनित आवेदक, यात्रा की पहली किश्त की कुल राशि रु. 1,52,300/- प्रति हाजी, ONLINE/SBI/UBI में 11 अक्टूबर 2025 तक जमा कर, जमा राशि की पेय स्लिप, मेडिकल सर्टिफिकेट, हज आवेदन फॉर्म मय सहपत्र, अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2025 तक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाईट में अनिवार्यतः अपलोड करें या कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, रायपुर में जमा करावे। पेय स्लिप एवं मेडिकल सर्टिफिकेट का प्रारूप हज कमेटी की वेब साइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के दूरभाष क्रमांक 0771-4049289 पर संपर्क किया जा सकता है।*
*छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद इमरान ने बताया कि, हज 2026 के लिये राज्य में कुल 292 आवेदक प्रतिक्षा सूची में थे। उनके द्वारा 04 सितंबर 2025 को चीफ एक्ज़क्युटिव्ह ऑफिसर हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई को पत्र प्रेषित कर राज्य की वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए विगत वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी राज्य की समस्त हज प्रतीक्षा सूची को कन्फर्म करने की मांग की गई थी, जिसके फलस्वरूप राज्य की 287 प्रतीक्षा सूची कन्फर्म हो गई है मात्र 5 आवेदक अब प्रतीक्षा सूची में है इन्हे भी जल्द से जल्द कंफर्म करने के लिए प्रयास किया जायेगा।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *