उन्नति मीरानी को स्काउट गाइड का राष्ट्रपति सम्मान

उन्नति मीरानी को स्काउट गाइड का राष्ट्रपति सम्मान



केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 रायपुर(प्रथम पाली), डब्लू. आर. एस. कालोनी रायपुर की होनहार छात्रा कु. उन्नति मीरानी को भारत स्काउट एवं गाइड संगठन के राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित किया गया। वर्ष 2016 से 2021 अवधि के हेतु अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय वर्ग में उन्नति ने प्रवीण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
विदित हो वर्ष 2015 के पश्चात इस वर्ष पुरस्कार वितरण किया गया है।
भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में पूरे भारत से आए स्काउट, गाइड, रेंजर और रोवर की वर्ष 2016 से 2021 की अखिल भारतीय प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त बच्चों को नई दिल्ली मुख्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पश्चात यह सम्मान केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री माननीय मनसुख मंडाविया द्वारा रायपुर शहर के सांसद माननीय बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *