रायपुर के गुढ़ियारी पहाड़ी पारा में छत्तीसगढ़ सेवा समिति का भव्य दो दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव, मटकी फोड़ बना आकर्षण

रायपुर के गुढ़ियारी पहाड़ी पारा में छत्तीसगढ़ सेवा समिति का भव्य दो दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव, मटकी फोड़ बना आकर्षण


रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी पहाड़ी पारा स्थित शिव साईं हनुमान मंदिर में छत्तीसगढ़ सेवा समिति पहाड़ी पारा गुढ़ियारी द्वारा इस वर्ष भी जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दो दिनों तक चले इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और क्षेत्र पूरी तरह कृष्णमय हो उठा।
पहले दिन छत्तीसगढ़ सेवा समिति पहाड़ी पारा गुढ़ियारी के तत्वावधान में मंदिर परिसर को विद्युत सजावट, झालरों और फूलों से सजाया गया। 26 मंडलियों ने एक से बढ़कर एक भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। बच्चों और महिलाओं ने आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जैसे ही रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण जन्म का पावन क्षण आया, पूरा परिसर “हरे कृष्णा, हरे राम” के जयकारों और शंखनाद से गूंज उठा। इस दौरान छत्तीसगढ़ सेवा समिति पहाड़ी पारा गुढ़ियारी ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद और फलाहार की व्यवस्था की।
दूसरे दिन छत्तीसगढ़ सेवा समिति पहाड़ी पारा गुढ़ियारी ने पारंपरिक *मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। ऊंचाई पर टांगी गई मटकी को फोड़ने के लिए युवाओं ने टीमें बनाकर हिस्सा लिया। जयकारों और तालियों की गूंज के बीच जब विजेता टोली ने मटकी फोड़ दी, तो दही और मिठाई की वर्षा हुई और पूरा माहौल उल्लासमय हो गया।
दोनों दिनों तक मंदिर और आसपास का इलाका मेले जैसा नजर आया। छत्तीसगढ़ सेवा समिति पहाड़ी पारा गुढ़ियारी ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली और हजारों श्रद्धालुओं तक प्रसाद पहुंचाया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में भजनों में शामिल हुईं, वहीं बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
छत्तीसगढ़ सेवा समिति पहाड़ी पारा गुढ़ियारी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और शिक्षाओं से जोड़ना है। समिति ने कहा कि हर वर्ष भक्तों की संख्या बढ़ रही है और आने वाले समय में यह आयोजन रायपुर का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का सबसे बड़ा जन्माष्टमी उत्सव बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *