*शराब घोटाले में आबकारी विभाग के 28 अधिकारियों की जल्द होगी गिरफ्तारी*

*शराब घोटाले में आबकारी विभाग के 28 अधिकारियों की जल्द होगी गिरफ्तारी*



छत्तीसगढ़ में 3,200 करोड़ रुपए के बहुचर्चित शराब घोटाले में शामिल 28 आबकारी अधिकारियों की गिरफ्तारी अब निश्चित मानी जा रही है। राज्य आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने चार्जशीट दाखिल करने और राज्य सरकार द्वारा सभी आरोपितों को निलंबित करने के बाद गिरफ्तारी की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
इन अधिकारियों ने गिरफ्तारी की आशंका के चलते पिछले महीने विशेष न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए पूछताछ में सहयोग देने और स्वास्थ्य संबंधी कारणों का उल्लेख किया था। लेकिन अदालत ने सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं।ईओडब्ल्यू ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए इस घोटाले में आबकारी अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें प्रमोद नेताम, नीतू नोतानी, एलएस ध्रुव, इकबाल अहमद खान, जनार्दन सिंह कौरव, अरविंद पाटले, दिनकर वासनिक, नोहर ठाकुर, नवीन तोमर, विकास गोस्वामी, रामकृष्ण मिश्रा,मंजूश्री कसेर, विजय सेन, मोहित जायसवाल, गंभीर सिंह नुरूटी, नीतिन खंडूजा, अश्वनी अंनत,अंनत सिंह, सोनल नेताम, गरीब पाल सिंह, सौरभ बक्शी, जेठूराम मंडावी, देवलाल वैद्य, प्रकाश पाल, आशीष कोसम, राजेश जायसवाल सहित अन्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *