📢 *“विकास की ओर एक और मजबूत कदम!”*
— जनहित में जारी 🚧
एन.एस.यू.आई. प्रदेश सचिव श्री कुणाल राजू दुबे द्वारा अमलीडीह जॉइंट रोड के एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु जोन आयुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके फलस्वरूप प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्यवाही की गई और नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग को मान्यता देते हुए बहुप्रतीक्षित अमलीडीह जॉइंट रोड के एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य अब विधिवत प्रारंभ हो चुका है।
यह एक्सप्रेस-वे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने, ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने एवं नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह एक्सप्रेस-वे न केवल स्थानीय नागरिकों की यातायात समस्या का समाधान करेगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति प्रदान करेगा।
एन.एस.यू.आई परिवार की ओर से समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद। – *कुणाल राजू दुबे*प्रदेश सचिव, एन.एस.यू.आई छत्तीसगढ़ संपर्क: 7987028205 , 9171710171

