*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**27/07/2025*
*आम आदमी पार्टी संगठन विस्तार जोरों पर -गोपाल साहू, प्रदेश अध्यक्ष, AAP छ ग*
*जिला और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन बनाएगी आम आदमी पार्टी -जसबीर सिंग, प्रदेश संगठन महामंत्री, AAP छ ग*
रायपुर, 27 जुलाई 2025। आम आदमी पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में पार्टी के विस्तार और संगठन की मजबूती के लिए तैयारी जोरों पर है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया कि अब तक 14 जिलों की बैठक हो चुकी है औरआगामी एक सप्ताह में सभी जिलों में जिला स्तरीय मीटिंग पूरी हो जाएगी और उसके बाद जोन स्तरीय सम्मलेन रखा जायेगा, जिसमें प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक जी और दिल्ली से सुल्तानपुर विधायक, पूर्व केबिनेट मंत्री दिल्ली शासन, वर्तमान उप नेता विपक्ष दिल्ली और छत्तीसगढ़ प्रदेश सहप्रभारी मुकेश अहलावत जी के निर्देशानुसार राज्य में पार्टी विस्तार और मजबूत संगठन के लिए पार्टी ने कमर कस ली है। पार्टी ने पहले ही प्रदेश में 7 ज़ोन बनाकर प्रदेश के पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक /समन्वयक नियुक्त कर दिये हैं।
प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग ने कहा कि पार्टी द्वारा जल्द ही नए सदस्यों को जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाने की प्रक्रिया जारी है। जिला, ब्लॉक स्तर, प्रत्येक वार्ड, पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन की टीम तैयार की जा रही है।
प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने कहा कि प्रदेश का बड़ा युवा वर्ग, महिलाएं पार्टी से जुड़ रहें हैं। नये सदस्यों को आनेवाले समय में प्रदेश संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रदेश में आम जनता के मुद्दे,आगामी चुनाव रणनीति प्रदेश प्रभारी, प्रदेश सह प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में तैयार हो रही है।
प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी) मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने बताया कि कार्यकर्ताओं का सोशल मीडिया में बेहतर प्रबंधन हेतु प्रशिक्षण जारी है। सभी को आम आदमी पार्टी की नीतियों, और विचारधारा की जानकारी की तैयारी हो रही है। आम आदमी पार्टी ने हमेशा शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी पर आम जनता के अधिकार के तौर पर फोकस किया है, छत्तीसगढ़ में भी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन कर रही है। ऐसे में पार्टी के छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में प्रदेश में बड़ा फेरबदल की उम्मीद है।
आम आदमी पार्टी की सिलसिलेवार जिला बैठक:
आम आदमी पार्टी में संगठन विस्तार हेतु जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 25-07-2025, जिला कोरिया में 25-07-2025,जिला जांजगीर-चांपा में 26-07-2025,जिला सक्ति में 27-07-2025,जिला महासमुंद में 25-08-2025, जिला गरियाबंद में 26-07-2025,जिला दुर्ग में 27-07-2025,जिला बेमेतरा में 26-07-2025,जिला कबीरधाम में 26-07-2025,जिला बालोद में 27-07-2025,जिला कोंडागांव में 27-07-2025,जिला नारायणपुर में 27-07-2025,जिला दंतेवाड़ा में 26-07-2025,जिला बीजापुर में 26-07-2025 को बैठक आयोजित हो चुकी है।
आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी दिनों में जिला सूरजपुर में 27-07-2025, जिला बलरामपुर में 29-07-2025,जिला अम्बिकापुर में 28-07-2025,रायगढ़ कोरबा ज़ोन अंतर्गत जिला रायगढ़ में 28-07-2025,जिला कोरबा में 03-08-2025,जिला गौरैला-पेंड्रा-मरवाही में 04-08-2025,जिला मुंगेली में 28-07-2025,जिला बिलासपुर में 06-08-2025,जिला बलौदाबाजार में 28-07-2025, जिला रायपुर में 03-08-2025,जिला धमतरी में 02-08-2025, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 29-07-2025,जिला राजनांदगाव में 29-07-2025, जिला कांकेर में 29-07-2025, जिला जगदलपुर में 28-97-2025,जिला सुकमा में 29-07-2025 को बैठक आयोजित की जानी है।
निश्चित ही इस कवायद से छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में नये जोश का संचार हुआ है।
*मिहिर कुर्मी**प्रदेश मीडिया प्रभारी**आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**8461830001*