अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रहलाद जी बने कानूनी सलाहकार।
भिलाई । अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग छत्तीसगढ़ प्रदेश में दुर्ग जिले के भिलाई निवासी एडवोकेट प्रहलाद क्षीरसागर को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग छत्तीसगढ़ प्रदेश टीम में बहुत बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें प्रदेश का कानूनी सलाहकार के रूप में शामिल किया गया है यह जिम्मेदारी पूर्वी भारत जोन के महासचिव शब्बीर अहमद के अनुशंसा पर हुई है । शब्बीर अहमद ने बताया है कि एडवोकेट प्रहलाद क्षीरसागर के नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग की टीम को मजबूत बनाने के लिए कानूनी सलाहकार की टीम बनाया जाएगा जिससे ये होगा कि गरीब असहाय तबके के लोगों को मदद करने के लिए एडवोकेट की नियुक्ति की जाएगी प्रदेश की सभी जिलों में नियुक्ति की जिम्मेदारी एडवोकेट प्रहलाद जी को दी गई है और वो जल्द ही पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी एक टीम तैयार कर कानूनी कार्यवाही में आम नागरिकों की मदद के लिए सहयोग किया जाएगा ।
एडवोकेट प्रहलाद के नियुक्ति पर पूर्वी भारत जोन के संपर्क अधिकारी अजीम खान, पूर्वी भारत जोन के उपाध्यक्ष मनोज राणा, प्रदेश अध्यक्ष गुरदीप सिंघ, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र बिसेन और आकाश पाठक, महासचिव प्रदुमन शर्मा, संगठन सचिव राहुल शर्मा, महिला विंग प्रदेश प्रभारी कायनात शेख, प्रदेश सचिव लक्ष्मण सेन, मीडिया प्रभारी अफरोज ख्वाजा, और समस्त जिले के टीम ने बधाई दी है ।
शब्बीर अहमद महासचिव पूर्वी भारत जोन अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग

