आम आदमी पार्टी के प्रयासों से डॉ. अंबेडकर वार्ड (वार्ड 15) की पेयजल समस्या का समाधान प्रारंभ



आम आदमी पार्टी के प्रयासों से डॉ. अंबेडकर वार्ड (वार्ड 15) की पेयजल समस्या का समाधान प्रारंभ I

आप प्रतिनिधिमंडल ने वार्ड का दौरा कर निवासियों से मुलाक़ात की I
भिलाई, 28 मई 2025: वार्ड 15 (डॉ. अंबेडकर वार्ड), भिलाई नगर निगम में वर्षों से चली आ रही पेयजल आपूर्ति की गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में आम आदमी पार्टी (आप) के लगातार प्रयासों से सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। आप नेतृत्व और वार्ड निवासियों के संयुक्त प्रयासों से नगर निगम प्रशासन ने हाल ही में नई बोरिंग स्थापित की है, जिससे क्षेत्र के कई हिस्सों में जलापूर्ति सुधरी है ।आम आदमी पार्टी (आप) के देविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि पार्टी के प्रतिनिधियों और वार्ड निवासियों की जागरूकता व प्रशासनिक संवाद की बदौलत पेय जल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर नवंबर 2024 से ही लगातार काम किया जा रहा है । इस पहल में आप प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा, प्रदेश संयुक्त सचिव देविंदर सिंह भाटिया, दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल, दुर्ग लोकसभा महासचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी, और वरिष्ठ सदस्य सतीश साहू, वैशाली नगर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव, वार्ड अध्यक्ष अविनाश गायकवाड़, शिवा रायडू चुम्मन साहू, हरचरण सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, नीकु, राजकुमार वर्मा, अनिल प्रजापति, मोहसीन अहमद, ईश्वरी कुर्रे, राजेश शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। इन सभी ने मिलकर नवंबर 2024 से ही इस मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए नगर आयुक्त, जोन आयुक्त और सहायक अभियंताओं से लगातार संपर्क बनाए रखा है। 20 सितंबर 2024 को जोन आयुक्त, 30 सितंबर को नगर आयुक्त तथा 4 अक्टूबर 2024 को आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर समस्या की त्वरित समाधान की मांग की गई। 9 दिसंबर 2024 को निगम के ऑपरेटरों के साथ स्थल का मुआयना किया गया, जिसके बाद पाइपलाइनों की मरम्मत और कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति शुरू हुई। फरवरी 25 को बोरिंग खनन का कार्य हुआ I 28 मई 2025 को आप प्रतिनिधिमंडल ने वार्ड का दौरा कर निवासियों से बातचीत की और नई बोरिंग के संचालन की समीक्षा की। प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा ने निगम प्रशासन का आभार जताते हुए यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि जल आपूर्ति सभी घरों के नलों तक पहुँचे। साथ ही, समस्या के स्थायी समाधान के लिए निगम से और अधिक तकनीकी एवं प्रशासनिक कदम उठाने की मांग की। दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल, दुर्ग लोकसभा महासचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव ने वार्ड के जागरूक निवासियों सुजीत, प्रदीप कुमार, चंदू, शांति यादव, ललित यादव, नागेश्वरी यादव, चंद्रिका सोनकर, दुलारी यादव, हेमलाल यादव, कामिनी यादव, मीरा साहू, शीतल यादव, भूमिका यादव, त्रिवेणी यादव, शकुन यादव, मनहरण यादव, जितेंद्र यादव, बबलू यादव, रवि यादव, संतोष यादव आदि का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह अभियान सफल हो सका।आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह वार्डस्तर में बुनियादी सुविधाओं के लिए नागरिकों के साथ मिलकर काम करती रहेगी ।
प्रेषक ज्ञान प्रकाश तिवारी दुर्ग लोकसभा महासचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *