नगर निगम रिसाली के सीसीटीवी कैमरे बंद, आम आदमी पार्टी ने उठाए सवाल I नगर निगम रिसाली मे CCTV घोटाला की संभावना : ” आप “
आम आदमी पार्टी ने रिसाली नगर निगम क्षेत्र मे लगभग 32 से अधिक बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे के विषय को उठाया है ,शासन महिलाओं, बच्चों की सुरक्षा एवं अपराधिक गतिविधियों की निगरानी हेतु लाखों रुपए खर्च कर लगवाए गए हैं। ऐसे में यदि कोई भी बड़ी दुर्घटना घटती है ,हमें सीसीटीवी फुटेज की आवश्यकता पड़ती है और हमें फुटेज ना मिले तो अपराधी की पुष्टि कैसे हो पाएगी ।इसकी जवाबदारी किसकी होगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री एवं दुर्ग संभाग प्रभारी श्री संजीत विश्वकर्मा जी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत लगाए गए 32 से अधिक सीसीटीवी कैमरे जनता के पैसे से, जनता की सुरक्षा हेतु स्थापित किए गए थे। दुर्भाग्यवश, इन कैमरों का विगत एक वर्ष से बंद पड़ा होना यह दर्शाता है कि शासन-प्रशासन की लापरवाही और नीरसता किस हद तक पहुंच चुकी है।श्री विश्वकर्मा ने कहा कि यह स्थिति स्पष्ट रूप से इस बात की ओर इशारा करती है कि यह सुरक्षा प्रणाली किसी न किसी स्तर पर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है।
प्रदेश संयुक्त सचिव श्री देविन्दर सिंह भाटिया ने कहा कि शहर में असामाजिक तत्वों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। CCTV कैमरों की तकनीकी बिंदुओं को सम्मिलित करते हुए श्री भाटिया ने प्रेस से कहा कि केवल कैमरे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी तकनीकी गुणवत्ता और मॉनिटरिंग प्रणाली को भी विशेष प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इस संबंध में उच्च गुणवत्ता वाला वीडियो रेजोल्यूशन (HD/4K) – ताकि फुटेज स्पष्ट रूप से पहचान योग्य हो। नाईट विज़न इंफ्रारेड क्षमता – रात के समय में भी रिकॉर्डिंग सक्षम रहे। 360 डिग्री या पैन-टिल्ट-जूम (PTZ) फीचर – विस्तृत क्षेत्र की निगरानी हेतु।मोशन डिटेक्शन अलर्ट सिस्टम – असामान्य गतिविधियों की त्वरित पहचान के लिए।रीयल-टाइम लाइव फीड मॉनिटरिंग – पुलिस या नियंत्रण कक्ष में सीधा प्रसारण।लंबी अवधि की क्लाउड या सर्वर आधारित फुटेज स्टोरेज – ताकि आवश्यकता पड़ने पर पुरानी रिकॉर्डिंग सुलभ हो सके।बैकअप पावर सप्लाई (UPS) – बिजली गुल होने पर भी रिकॉर्डिंग चालू रहे। उन्होंने यह भी रिसाली निगम में लगे कैमरे तकनीकी कमियों अथवा रख-रखाव की लापरवाही के कारण जब फुटेज की आवश्यकता होगी, तो वह उपयोगी होती प्रतीत नही हो रही है । अतः प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि कैमरों की नियमित जांच, सॉफ्टवेयर अपडेट तथा तकनीकी प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था की जाए।
दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल ने बताया कि रिसाली निगम क्षेत्र में भी अंतर्गत शराब पीकर युवक बड़े ही तेजी से वाहन चलाते हैं और एक्सीडेंट करके फरार हो जाता है। कभी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ तो कभी अन्य अनैतिक गतिविधियाँ आए दिन सामने आती रहती हैं जिस पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम अंतर्गत दुरुस्त सीसीटीवी कैमरा का होना अत्यंत आवश्यक है।
आम आदमी पार्टी ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को शासन प्रशासन के समक्ष रखते हुए रिसाली नगर निगम आयुक्त से शीघ्र ही मामले को संज्ञान में लेते हुए सीसीटीवी कैमरा मेंटेनेंस करवाने की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आम आदमी पार्टी की टीम ने नगर निगम आयुक्त रिसाली कार्यालय में मुलाकात न होने पर डुन्डेरा जाकर मुलाकात कर इस विषय पर पार्टी की ओर से बात रखा निगम आयुक्त का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे का टेंडर खत्म हो चुका है और कई जगह वायर भी चोरी भी हो चुके हैं यह एक और बड़ी चिंता का विषय है कि एक तरफ जनता की सुरक्षा को ताक पर रखा जा रहा है एवं शासकीय संपत्ति का चोरी हो जाने का भी कोई मामला अब तक उजागर नहीं है।
आम आदमी पार्टी प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा प्रदेश संयुक्त सचिव देविन्दर सिंह भाटिया , दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल, दुर्ग लोकसभा महासचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी शिवा रायडु साथ ही अन्य साथी शामिल रहे।