आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह जी का छत्तीसगढ़ आगमन, कार्यकर्ताओं में उल्लास।
23 मई2025/ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं प्रखर वक्ता माननीय श्री संजय सिंह जी का छत्तीसगढ़ की पावन धरती रायपुर में भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह एवं ऊर्जा की लहर दौड़ गई।इस अवसर पर दुर्ग संभाग के अंतर्गत दुर्ग लोकसभा तथा राजनांदगांव लोकसभा से अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। राज्य संगठन मंत्री एवं दुर्ग संभाग प्रभारी माननीय श्री संजीत विश्वकर्मा जी, प्रदेश संयुक्त सचिव माननीय श्री देविंदर सिंह भाटिया जी, दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी बघेल जी, तथा राजनांदगांव लोकसभा अध्यक्ष माननीय भूपेश तिवारी जी ने अगवानी कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।दुर्ग जिला अध्यक्ष श्री संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश धीवर, अजय रामटेके, आनंद नरेरा, आशिफ खान, श्री घनश्याम सोनी जी, सर्वजीत भाटिया, आरिफ खान, रामेश्वर रामटेक, रवि देवांगन, राजा ठाकुर, राजीव यादव, बेमेतरा जिला अध्यक्ष श्री वीर वर्मा जी, चौंवेद्र कुमार साहू सहित अनेक समर्पित कार्यकर्ता इस शुभ अवसर पर उपस्थित रहे।माननीय श्री संजय सिंह जी के आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है तथा संगठन की गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रेरणा प्राप्त हुई है। उनके विचार और मार्गदर्शन से आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में पार्टी को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।

