*महेश नवमी पर्व की तैयारियों शुरू,माहेश्वरी महिला संगठन प्रदेश भर में 100 व्हीलचेयर का करेंगे दान*

*महेश नवमी पर्व की तैयारियों शुरू,माहेश्वरी महिला संगठन प्रदेश भर में 100 व्हीलचेयर का करेंगे दान*


रायपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपनी परंपरा के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन अपने उत्पत्ति दिवस महेश नवमी का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारियों में जुट गया है, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि महेश नवमी को श्रद्धापूर्वक मनाने का संकल्प लेते हुए इस पर्व पर पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा व्हीलचेयर का दान किया जाएगा।
वही प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी ने बताया कि 100 व्हील चेयर वृद्धा आश्रम, रेलवे स्टेशन एवं जरूरतमंदो को दिया जाएगा,इसके साथ ही अनेक सेवा के कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर समाज एकजुट होकर अनेक धर्म के कार्य करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *