*छत्तीसगढ़ में बच्चों की शिक्षा अंधकारमय, सरकार सिर्फ शराब बेचनें में लगी है-गोपाल साहू*

**19/05/2025*

*छत्तीसगढ़ में बच्चों की शिक्षा अंधकारमय, सरकार सिर्फ शराब बेचनें में लगी है-गोपाल साहू*
रायपुर, 19 मई 2025। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी ने छत्तीसगढ़ सरकार पर शिक्षा में की जा रही अनदेखी पर हमला बोलते हुए करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को बच्चों को अच्छी और गुणवत्ता शिक्षा कैसे दी जाए इसकी कोई चिंता नहीं है। राज्य सरकार सिर्फ शराब बिक्री में लगी हुई है, साय सरकार का एकमात्र ध्येय है कि शराब से ज्यादा से ज्यादा पैसा कैसे कमाया जाए, उन्हें प्रदेश की जनता के हो रहे घर बर्बाद से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि किस तरह छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल 2025 से 67 नई शराब दुकानें खोल दी गयीं हैं। नई आबकारी नीति में नई दुकान खोलने का निर्णय लिया गया है। साथ ही प्रीमियम शॉप के संचालन की भी अनुमति दी गई है। नई 67 दुकानें खुलने से दुकानों की संख्या बढ़कर 741 हो गयी है। जबकि शिक्षा की गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने 35000 शिक्षकों के पद खत्म करने का निर्णय लिया है जिससे प्रदेश के करीब 4000 स्कूल बंद हो जायेंगें। एक ओर, सरकारी स्कूलों में पहले ही बच्चों की संख्या में कमी आई है। अभी प्रदेश में 54000 शिक्षकों के करीब पद अभी खाली हैं। वहीं प्रदेश के युवाओं में निराशा है क्योंकि शिक्षकों के पद खत्म होने से आगे भर्ती नहीं निकाल जाएगी, जो युवाओं के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
गोपाल साहू जी ने कहा कि राज्य सरकार अब विषय के आधार पर युक्तियुक्तकरण करने और 105 से कम दर्ज संख्या वाले लगभग 7000 पूर्व माध्यमिक शालाओं में एक शिक्षक कम करने जा रही है। हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में प्राचार्य व व्याख्याता के हजारों पद रिक्त होने के बावजूद 08-10 वर्षों में भी विभाग ने पदोन्नति नहीं की, यद्यपि सीधी भर्ती, प्रतिनियुक्ति व स्थानांतरण मिशन मोड में मनचाहे ढंग से किया गया। प्रदेश में लगभग 15000 प्राथमिक शालाएं 60 से कम दर्ज संख्या वाली है। यहां एक प्रधान पाठक और एक सहायक शिक्षक से 05 कक्षाओं की शिक्षा और बच्चों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? सरकार को इस पर चिंतन करना चाहिए!
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य हमेशा से अच्छी और गुणवत्ता शिक्षा तथा अच्छा स्वास्थ्य किस तरह से आम जनमानस को उपलब्ध कराया जाये रहा है। राज्य की भाजपा सरकार से आग्रह किया कि सरकार बच्चों को अच्छी और सुलभ शिक्षा कैसे मिले इसकी समुचित व्यवस्था करे, ना की जनता को शराब के नशे में डूबोकर उनका जीवन बर्बाद करने में।
*मिहिर कुर्मी**प्रदेश मीडिया प्रभारी**आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**8461830001*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *