निजी महाविद्यालय के संगठन ने आज विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह जी से मुलाकात कर बी.एड. पाठ्यक्रम को स्कूल शिक्षा विभाग से उच्च शिक्षा विभाग में हस्तांतरित करने हेतु निवेदन किया .
नई शिक्षा नीति 2020 में बी.एड. पाठ्यक्रम को विश्वविद्यालयिन शिक्षा का हिस्सा माना है. प्रदेश में अभी बी.एड. पाठ्यक्रम का संचालन स्कूल शिक्षा विभाग करता है जिससे शिक्षा महाविद्यालय को तकनिकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रमन सिंह जी ने मांगों को पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है .
प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला , मोती जैन, सिद्धार्थ दास ,राजीव गुप्ता, कनक जैन ,धर्मेंद्र ओझा उपस्थित थे

