आबकारी विभाग के तीन अधिकारी किए गए निलंबित, छह को नोटिस

शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने में नाकाम


आबकारी विभाग के तीन अधिकारी किए गए निलंबित, छह को नोटिस
रायपुरः प्रदेश के बलौदाबाजार, महासमुंद और राजनांदगांव जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने में विफल रहने वाले आबाकारी विभाग के तीन सर्किल अधिकारियों को निलंबित किया गया है।छह को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। राज्य स्तरीय उड़नदस्ते ने पिछले माह बलौदाबाजार जिले के ग्राम बनसांकरा में कार्रवाई कर मध्यप्रदेश की 104 पेटी शराब जब्त की थी। प्रथम दृष्टतया दोषी मानते हुए वृत्त प्रभारी मोतिन बंजारे को निलंबित करने के साथ जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह और सहायक आबकारी अधिकारी जलेस सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
महासमुंद जिले के बागबाहरा में तीन मई को 14 पेटी देशी, आठ – पेटी गोवा, 14 पेटी ओडिशा की बीयर और 13 नग विदेशी शराब की जब्ती हुई थी। बागबाहरा के वृत्त प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया गया है, जबकि जिला आबकारी अधिकारी निधिश कोष्ठी और मंडल प्रभारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ऐसे ही राजनांदगांव जिले के ग्राम करवारी कलतमर्रा मार्ग स्थित एक फार्म हाउस र से पुलिस ने 432 पेटी विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब, भारी मात्रा में
कार्यों में लापरवाही, भिंभौरी मुख्य नपा अधिकारी निलंबित
नगरीय प्रशासन व विकास विभाग ने विभागीय कार्यों में रुचि नहीं लेने पर दुर्ग जिले की भिंभौरी नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीनिवास द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय दुर्ग से मिले प्रतिवेदन के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्रीनिवास द्विवेदी का मुख्यालय दुर्ग क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय नियत किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी।
खाली बोतल, ढक्कन, लेबल और चार हजार होलोग्राम जब्त किया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डोंगरगढ़ के वृत्त प्रभारी अनिल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है, जबकि राजनांदगांव के तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त यदुनंदन राठौर और मंडल प्रभारी संदीप सहारे को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। इस दिशा में जीरो टालरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *