दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्रवेश मार्ग पर यातायात जाम की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन



दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्रवेश मार्ग पर यातायात जाम की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापनआम आदमी पार्टी के तत्वावधान में दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित प्रमुख दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्रवेश मार्ग पर निरंतर लगने वाले यातायात जाम की गंभीर समस्या को लेकर कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह (आईएएस) के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। यह मार्ग न केवल रेलयात्रियों के लिए, बल्कि स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों व आम नागरिकों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। संकरी सड़क और अनियंत्रित वाहनों के कारण यात्रियों को समय पर स्टेशन पहुँचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आम आदमी पार्टी ने इस जनहित मुद्दे पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए यातायात पुलिस की नियमित तैनाती, नो पार्किंग नियमों का सख्त पालन, रेलवे पार्किंग स्थल की जमीन का उपयोग कर सड़क चौड़ीकरण तथा दीर्घकालिक समाधान हेतु वैकल्पिक मार्ग के निर्माण की माँग की है। संयुक्त कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।ज्ञापन सौंपने के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री श्री संजीत विश्वकर्मा, प्रदेश संयुक्त सचिव श्री देविन्दर सिंह भाटिया, दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी बघेल, लोकसभा महासचिव श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी,दुर्ग जिला महासचिव श्री दिवाकर ठाकुर, भिलाई नगर विधानसभा के श्री शिवा रायडू, पूर्व पार्षद प्रत्याशी श्री शंकर ठाकुर सहित अन्य पार्टी सदस्य उपस्थित रहे।
– ज्ञान प्रकाश तिवारी, लोकसभा महासचिव, आम आदमी पार्टी, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *