प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री श्री पंकज शर्मा ने व्ही.आई.पी. रोड स्थित ग्राम टेमरी का सघन दौरा कर डायरिया के प्रकोप से पीड़ितों से मुलाकात की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री श्री पंकज शर्मा ने व्ही.आई.पी. रोड स्थित ग्राम टेमरी का सघन दौरा कर डायरिया के प्रकोप से पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होने आगे बताया कि डायरिया के मरीजो की संख्या में बढोतरी न हो इसके लिये स्वास्थ्य विभाग की टीम शिविर लगाकर पीड़ितो का ईलाज कर रहीं है तथा लोगो को समझाइश भी दे रहीं है। पंकज शर्मा ने पीड़ित परिवार के लोगो से मुलाकात कर उन्हें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, उबले हुये पानी का उपयोग करने, ताजा एवं गर्म भोजन खाने, बीमारी की स्थिति में झोला छाप डाक्टर एवं झाड-फूंक से ईलाज करने से बचने एवं खुले में शौच न करने की सलाह देते हुये उन्हें शिविर अथवा नजदीकी सरकारी अस्पताल में ईलाज कराने की सलाह दी है। उन्होने शिविर में उपस्थित चिकित्साकर्मियों के कार्यो की सराहना करते हुये आमलोगो को डायरिया से बचाव एवं रोकथाम के लिये जागरूक करने की अपील की। पंकज शर्मा ने शासन से पेयजल स्रोतो की सफाई कराने एवं क्लोरोनेशन कराये जाने की मांग की है।

(सजमन बाग)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *