नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन के आह्वाहन पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में नेहरू नगर की सभी संगठनों ने सामूहिक कैंडल मार्च कर श्रद्धांजलि दी


नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन
नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन के आह्वाहन पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में नेहरू नगर की सभी संगठनों ने सामूहिक कैंडल मार्च कर श्रद्धांजलि दी ।
26 अप्रैल ’25 भिलाई /नेहरू नगर/ जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अग्रेसन चौक , नेहरू नगर मे श्रद्धांजलि सभा का 24 अप्रैल 2025 शाम 7 बजे को आयोजन किया I आतंकी विरोध में नेहरू नगर में एकता की मिसाल दिखाते हुए नेहरू नगर रेसिडेंट्स एसोसिएशन के आह्वान से सभी संगठन एक साथ खड़े दिखे जिसमे नेहरू नगर रेसिडेंट्स एसोसिएशन, नेहरू नगर व्यापारी संघ, नेहरू नगर ज्येष्ठ नागरिक मंच, अग्रवाल समाज भिलाई, बांके बिहारी ट्रस्ट नेहरू नगर, युवा अग्रवाल समाज,नेहरू नगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी,आर्या समाज,भारत विकास परिषद,जैन समाज,चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज नेहरू नगर के पदाधिकारी , महिलाएं , सैकड़ो की तादात में पुरुष अग्रेसन चौक से नेहरू नगर चौक तक कैंडल मार्च किये । पहलगाम मे आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में आतंकियों ने बेबस निहत्थे को निशाना बनाते हुए, पर्यटको को गोलियों से भून दिया। इस कायराना हरकत में कई घायल भी हुए हैं। तमाम उपस्थित जनो ने तथा रहवासियों , व्यापारी बंधु बंधुओं ने केन्द्र सरकार से मांग की कि, दोषियों को शीघ्र चिन्हित कर सख्त से सख्त सज़ा दी जाए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कठोर कदम उठाए जाएं।इस हृदयविदारक घटना के विरोध में श्रद्धांजलि सभा के बाद अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन अध्यक्ष, अग्रवाल समाज भिलाई अध्यक्ष बंशी अग्रवाल , देविंदर सिंह भाटिया (महासचिव नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशनए , अध्यक्ष नेहरू नगर व्यापारी संघ ) , उपाध्यक्ष बसंत चौबे , कोषाध्यक्ष मुकेश जैन , सह सचिव सतीश अग्रवाल , ज्येसठ नागरिक मंच नेहरू नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता , नेहरू नगर गुरुद्वारा कमिटी के पी.एस. बिंद्रा, हरमिंदर सिंह रेक्खी, भारत विकास परिषद एस. एन. मोदी ,सिद्धि विनायक गणेश उत्सव समिति, नेहरू नगर व्यापारी संघ के महासचिव जगदीश आहूजा ,एस. संमुख राव, अधिवक्ता अरविंद ताम्रकार,ए वाई सी ग्रुप से फाऊंडर मेम्बर अमीत अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष अतुल अग्रवाल , सक्रिय सद्स्य सुनील जैन, विवेक गुप्ता ,श्रीकांत अग्रवाल ,अमित अग्रवाल, एस.एन. मोदी, आर.एन. अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, कामेश वर्मा, हरी कृष्ण सेठी, ओ.पी. अग्रवाल, आर.एन. अग्रवाल, रमा पहाड़िया, यतिंद्र पुरंग, उषा दिनोदिया, माधव अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, दिनेश सिंघल, प्रवीण गोयल, पुष्पा सिंह, रॉकी अग्रवाल, एच.के. शाहनी, एल.एम. जैन, एम.डी. अग्रवाल, श्रीमती होतवानी, राधा कृष्ण, नमिता त्रिपाठी, ललिता पिल्लै, आर.एस. सिंह, एन.डब्ल्यू. राव, आशीष अग्रवाल, एन.एम. जैन, जी.एल. साहू, बी.एल. असाटी, राज सच्चर, संदीप शिवडेकर, शुभांगी शिवडेकर, विजय क्षीरसागर , शैलेंद्र दुबे, मुर्रीनुद्दीन, हिफ़्ज़ा प्रवीण, टी.डी.जी. पिल्लै, सुभांकित, अमित अग्रवाल, अमित जैन,ललित कुमार पांडेय, शुभम, सोहन लाल अग्रवाल, बी.पी. अग्रवाल आदि उपस्थित थे ।श्रदांजलि सभा और कैंडल मार्च में पुलिस प्रशासन की उपस्थिति से विशेष सहयोग रहा ।
देविंदर सिंह भाटियामहासचिवनेहरूनगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *