नगर निगम :- इंजीनियर निलंबित, दो पर विभागीय जांच

नगर निगम :- इंजीनियर निलंबित, दो पर विभागीय जांच


गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई

गुलमोहर पार्क के बीएसयूपी परिसर में 13 अप्रैल की शाम गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की गई है। इसमें सब इंजीनियर अंकिता अग्रवाल को निलंबित कर जोन-1 में अटैच कर दिया गया है, वहीं असिस्टेंट इंजीनियर योगेश यदु और सुपरिटेंडेंट इंजीनियर राजेश राठौर पर विभागीय जांच बैठा दी गई है।
हादसे के बाद निगम आयुक्त विश्वदीप ने जांच कमेटी बनाई थी, जिसकी रिपोर्ट में इन तीनों को दोषी पाया गया। जांच कमेटी के अनुसार इस मामले पर 2021 से ही लापरवाही बरती गई। पहले से ही आउटलेट के पानी को निकालने के लिए उचित व्यवस्था नहीं बनाई गई थी, जिसके चलते मामला पेचीदा होता गया और अंततः गड्ढे में डूबने से मासूम दिव्यांश की जान चली गई। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में एफआइआर भी दर्ज कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *