पहलगाम आतंकी हमले की मुस्लिम समाज ने की घोर भर्त्सना, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का फूंका पुतला
रायपुर, मोवा। धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की वादियो को 22 अप्रैल को आतंक की गोलियों ने कई घरो के चरागों क़ो बुझा दिया। पाकिस्तान परस्त आतंकियों ने पहलगाम में घूमने आए पर्यटकों को निशाना बनाकर निर्मम हत्या कर दी। इस हृदय विदारक घटना से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में शोक और आक्रोश की लहर है।इस हमले में हुई जान माल की क्षति पर हर कोई पाकिस्तान परस्त आतंकियों की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा हैं।मोवा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ समजसेवी एज़ाज कुरैशी ने कहा की पाकिस्तानीयो की इस कायराना हरकत से सारा समाज आज आक्रोषित हैं, बेकसूर और निहत्थे लोगों पर वार करना ये कहाँ की बहदुरी हैं, पाकिस्तान में यदि हिम्मत हैं तो वो भारतीय फौजो का सामना करने से पहले ही क्यू भाग खड़े होते हैं सामना बराबरी वालो के साथ करे, इस तरह की कायराना हरकत बिल्कुल भी बर्दाश्त अब नहीं की जाएगी।मानव अधिकार परिषद के मीडिया सलाहकार, वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी अफरोज ख्वाजा ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले ने देशभर के लोगों का दिल दहला दिया है। पहलगाम में कायर आतंकियों द्वारा बेरहमी से कई निर्दोष नागरिकों का कत्ल किया गया। आतंकियों ने जो कायराना हरकत की है उसकी जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। यह कायरना हरकत अत्यंत ही दुखद निंदनीय और हृदय विदारक है। यह केवल एक हिंसा नहीं बल्कि मानवता पर हमला है। आतंकियों द्वारा इस तरह के जघन्य कृत्य माफी योग्य नहीं है। हम सभी निर्दोष मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस हमले में जिन लोगो ने अपनी जान गवाई हैं ईस्वर से सभी के लिए मुस्लिम समझ ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की व इस दुख की घड़ी में जिन परिवारों ने अपना लाल खोया हैं ईस्वर उन परिवारों क़ो सब्र और हिम्मत प्रदान करें l

