*एसीबी की बड़ी कार्यवाही, रायपुर में बिजली विभाग के सहायक अभियंता प्रवीण साहू रिश्वत लेते गिरफ्तार*

*एसीबी की बड़ी कार्यवाही, रायपुर में बिजली विभाग के सहायक अभियंता प्रवीण साहू रिश्वत लेते गिरफ्तार*


रायपुर। छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में लोकसेवकों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इनमें से एक प्रकरण जिला रायपुर से है, जिसमें बिजली विभाग के सहायक अभियंता को रिश्वत लेते पकड़ा गया, और दूसरा प्रकरण जिला कोरबा से है, जिसमें पटवारी ने रिश्वत ली थी।
जिला रायपुर में बिजली विभाग के सहायक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तारप्रार्थी बी. शिवाजी राव निवासी चरोदा, भिलाई द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत की गई कि उसके द्वारा एसी सर्विस के व्यवसाय चालू करने हेतु 12 किलोवाट थ्री-फेस बिजली कनेक्शन की आवश्यकता होने से छ0ग०राज्य विद्युत वितरण कंपनी चंगोराभाठा जोन में आवेदन किया गया।थ्री-फेस बिजली कनेक्शन देने के एवज में छ0ग०राज्य विद्युत वितरण कंपनी चंगोराभाठा जोन में पदस्थ सहायक अभियंता प्रवीण साहू के द्वारा 25,000 रू. रिश्वत की मांग की गई। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। अतः शिकायत के सत्यापन पश्चात एसीबी रायपुर द्वारा ट्रेप आयोजित कर आज दिनांक 21.04.2025 को रिश्वत की राशि 25,000 रू. लेते हुये सहायक अभियंता प्रवीण साहू को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *