*वन बंधु परिषद महिला समिति की वार्षिक आम सभा संपन्न,वर्ष भर किए सेवा कार्यों की हुई समीक्षा*

*वन बंधु परिषद महिला समिति की वार्षिक आम सभा संपन्न,वर्ष भर किए सेवा कार्यों की हुई समीक्षा*


रायपुर। वनबंधु परिषद महिला समिति द्वारा वार्षिक आम सभा का आयोजन वृंदावन हॉल सिविल लाइन में किया गया,उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत ओमकार दीप प्रज्वलन एवं एकल गीत से की गई, तत्पश्चात सभी प्रभारीयो ने अपना वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
इस दौरान मकर संक्रांति प्रभारी शताब्दी पांडे,उपाध्यक्ष अनीता खंडेलवाल,पूर्व अध्यक्ष संगीता मिश्रा,महिला समिति अध्यक्ष कांता सिंघानिया, सचिव सरिता रेखानी,मीडिया प्रभारी कविता राठी, वनयात्रा प्रभारी राजश्री,सेवा पात्र प्रभारी शशि बागड़ी,महिला प्रवास प्रभारी शुभांगी आप्टे ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। वर्षभर की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए समिति द्वारा भविष्य में अपनी सेवाएं अधिक बेहतर बनाने हेतु रणनीति तैयार कर कार्ययोजना पर चर्चा की गई। साथ ही पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में हुए सफल कार्यों की झलकियां साझा करते हुए अत्यधिक ऊर्जा के साथ निरंतर सेवारत रहने का विश्वास परिषद को दिलाया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रेखा अग्रवाल, संध्या गुप्ता,सुनीता लोहाटी, इंदु पटेल,सुषमा अग्रवाल, मीणा,रेणुका शर्मा,सुधा शर्मा, उमा चंद्रानी,रितु खंडेलवाल,रंजन मित्तल, मीरा अग्रवाल, पूजा जैन, आशा सोनी, प्रीति शर्मा, अर्चना अग्रवाल, सुचित्रा वर्धन, सविता सोनी, किरण अग्रवाल, सुमन अलका सिंघानिया, सत्यभामा अग्रवाल,सुशीला अवधिया, हर्षिता दीवान,पूजा छाबड़ा,श्रुति डहरिया,धर्मशिला गुप्ता,माला लामा,शशि कला सोनी, मंजू जैन,शैल यदु,पुष्पा साहू,पुष्पावती,मधु मित्तल,बलिंदर कौर,संध्या साहू, राखी शाह उपस्थित थे।वही मंच संचालन सविता गुप्ता द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *